-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत डाइट में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
_________________
उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत डाइट में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम 

पेण्ड्रा : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निरक्षर से साक्षर बनाने की दिशा में चलाए जा रहे उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत डाइट पेण्ड्रा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत डाइट में अध्ययनरत् छात्र अध्यापकों को जिले के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में निरक्षरों को चिन्हांकित कर उन्हें साक्षरता हेतु प्रेरित करना तथा उल्लास कार्यक्रम से जोड़ने के लिए संकल्प लिया गया। डाइट स्टाफ की उपस्थिति में निःशुल्क कोचिंग तथा डाइट में अध्ययनरत् छात्राध्यापकों को शपथ ग्रहण कराया गया। संचालन आशुतोष दुबे ने और शपथ ग्रहण प्राचार्य जे.पी. पुष्प के द्वारा कराया।
इसी कड़ी में नवाचार के अंतर्गत डाइट प्राचार्य द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क कोचिंग में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भी शपथ ग्रहण कराया गया। उन्हें अपने क्षेत्र में निरक्षर को साक्षरता से जोड़ने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये साथ ही , उल्लास कार्यक्रम के उद्देश्य से परिचय कराया गया। निःशुल्क कोचिंग में अध्ययनरत् छात्र छात्राओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए तथा अपने क्षेत्र में प्रेरक और वालेंटियर का दायित्व निभाने के लिए डाइट प्राचार्य द्वारा प्रेरित किया गया। 
साथ ही डाइट में अध्ययनरत छात्राध्यापकों को उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से गाँव गाँव में जन जागरुकता फैलाने प्रेरक तथा वालेंटियर के रूप में दायित्व निभाने दिशा निर्देश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.