-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल रिश्वत लेते पकड़ाया,एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई

नायब तहसीलदार क्षीर सागर बघेल रिश्वत लेते पकड़ाया,
एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई

छत्तीसगढ़,
धमतरी।
कब्जा जमीन मामले में एक ग्रामीण से 50000 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धमतरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है  टीम के अधिकारी कर्मचारी देर शाम तक कार्रवाई में जुटी रही।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिलीप पुरी गोस्वामी ने जमीन कब्जा मामले को लेकर रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी कार्यालय में की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी की टीम ने पांच जुलाई को विशेष रणनीति के तहत धमतरी पहुंचकर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन 85 डिसमिल है। जिस पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था। धमतरी राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के कारनामा को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को देर शाम तहसील दफ्तर में कार्रवाई की। तहसील दफ्तर परिसर के कमरा नंबर 14 में पदस्थ नायब तहसीलदार क्षीर सागर बघेल को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपित अधिकारी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो के एडिशनल एसपी सीडी तिर्की के नेतृत्व में किया गया।आपको बता दें कि,टीम में करीब आठ से 10  एसीबी के अधिकारी और जवान तैनात थे। देर शाम तक एसीबी की कार्रवाई जारी थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.