-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सक्ती: कुएं में उतरे 5 लोग, जहरीली गैस रिसाव से पांचों की मौत

सक्ती: कुएं में उतरे 5 लोग, जहरीली गैस रिसाव से पांचों की मौत


 सक्ती जिले के किकिरदा गांव में कुएं में जहरीली गैस रिसाव होने से 5 लोगों की मौत हो गई है. CM विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. घटना की जानकारी के बाद एसपी विवेक शुक्ला मौके पर पहुंचे हैं. बिलासपुर से SDRF की टीम भी पहुंची और कुएं से पांचों के शव को बाहर निकाला गया है. घटना उस वक्त की है, जब लड़की को निकालने एक व्यक्ति कुएं में उतरा था, इसके बाद उसे बचाने के चक्कर में 1-1 करके 4 लोग कुआ में उतर गए और पांच लोगों रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल,
जितेंद्र पटेल, राजेन्द्र पटेल, टिकेश्वर चन्द्रा की मौत हो गई है. मृतकों में 2 बेटे और 1 पिता शामिल है.

दरअसल, सक्ती जिले के किकिरदा गांव में रामचन्द जायसवाल के घर में बाड़ी है, जहां कुआ है. यहां लकड़ी रखी हुई थी, जो कुआ में गिर गई थी, जिसे निकालने रामचन्द जायसवाल कुआ में उतरा. इसके बाद दम घुटने पर लोगों को आवाज दिया. इसके बाद 4 लोग बारी-बारी से उसे बचाने कुएं में उतरे  थे. लेकिन जहरीली गैस की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.  जहरीली गैस की वजह से शव निकलने SDRF की टीम को दिक्कत हुई, लेकिन अब पांचों शवों को कुआ से बाहर  निकाल लिया गया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.