छत्तीसगढ़,
बिलासपुर।हरिहर ओक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान समिति वह पुनः हरियाली के सदस्यों द्वारा *डॉ संजना विनोद तिवारी के संजीवनी फार्म हाउस* ग्राम मोहभठ्ठा सरगांव चौक रायपुर रोड में गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान संजीवनी फार्म हाउस में आयोजित कीया गया । कार्यक्रम में डॉक्टर एल सी सविता मढ़रिया ,डॉक्टर विनोद तिवारी डॉक्टर संजना तिवारी, प्रकाश सोंथालिया सहित हरिहर के वरिष्ठ सदस्य रेखा मदन मोहन गुल्ला,निर्मल शेफाली घोष,गणेश मोना बोर्डके , किरण ताराचंद साहू ,संतोषी भुवन वर्मा, प्रीति हितेश चौहान,संध्या शिव सारथी, अजय आरती रजक, ममता गुप्ता
पंकज सीमा कुंभज, कल्पना गुप्ता, संतोष चंद्रा, सुनील झा,ओपी गुप्ता, प्रकाश ध्रुव व संजीवनी हॉस्पिटल के सदस्यों द्वारा 21 फलदार देव पौधे एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उक्तावसर पर बच्चों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित किया गया। गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में महिला विंग के सदस्यों द्वारा भी रोपण किया गया। वही महिला सदस्यों द्वारा भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। डॉ विनोद तिवारी डॉक्टर एल सी माढ़रिया ने गुरु पूर्णिमा एवं एक पेड़ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन दिए।
पौधारोपण उपरांत गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ। वही सब ने वन भोज का आनंद लिए ।
कार्यक्रम का संचालन शिव सारथी भुवन वर्मा संयोजक
हरिहर ऑक्सीजोन ने किया।
