बिलासपुर। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. विनोद तिवारी एवं डॉ. संजना तिवारी ने मां सरस्वती की वंदना करके गुरुओं की महत्वता से अवगत कराया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा संस्कृत में श्लोक का गायन किया गया। एवं बच्चों ने अपनी संगीत शिक्षिका के साथ मिलकर कबीर की अमृतवाणी का गायन किया । कार्यक्रम में प्री प्राइमरी के बच्चों द्वारा सप्त ऋषि की सुंदर झांकी का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का समापन शाला की प्राचार्या श्वेता सिंह जी के प्रोत्साहन भरे शब्दों के साथ हुई, साथ ही शाला के बच्चों द्वारा समस्त शिक्षकों को तिलक लगाकर नारियल व पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़
