-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की सूचना संबंधित आवेदकों को लिखित में देने के निर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही
___________________
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की सूचना संबंधित आवेदकों को लिखित में देने के निर्देश

जनशिकायतों एवं जनसमस्याओं का समाधान गंभीरता से करें अधिकारी


          साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी ने जन शिकायतों, समस्याओं एवं मांगों से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री जन शिकायत, पीएमओ पोर्टल एवं ई समाधान पोर्टल में दर्ज प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की सूचना संबंधित आवेदकों को लिखित में देने के साथ ही आवेदनों के निराकरण उपरांत जानकारी पोर्टल में अपलोड करने कहा। उन्होने सीसी रोड, विद्युत पोल, नाली निर्माण, सड़क मरम्मत, पीएम आवास, पीडीएस दुकान आदि विभिन्न मांगों से संबंधित प्रकरणों का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। 
           कलेक्टर ने राज्य स्तर से प्राप्त विभिन्न प्रकरणों, जिनका निराकरण समय सीमा के भीतर किया जाना है, ऐसे प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा करते हुए उनका निराकरण गंभीरता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होने स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने तहसीलदारों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों से समन्वय कर शिविर लगाने, आवारा पशुओं को गौशालाओं में रखने, जल जीवन मिशन के तहत गुणवत्ता पूर्ण पाइप लगाने, राशन कार्ड नवीनीकरण, चावल उपार्जन, कस्टम मिलिंग, फसल बीमा, लेबर पेमेंट, अवकाश नगदीकरण आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों द्वारा किए गए स्कूलों के निरीक्षण प्रतिवेदन की भी समीक्षा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.