-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक श्री मरपच्ची की उपस्थिति में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मिले 15 आवेदन

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
_________________
विधायक श्री मरपच्ची की उपस्थिति में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मिले 15 आवेदन

     मरवाही विधायक  प्रणव कुमार मरपच्ची की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में 15 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी ने बारी-बारी से आवेदकों को सुनी और उनके आवेदनों का बारीकी से अवलोकन कर निराकरण हेतु अधिकारियों को मार्क किए। उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर यथाशीघ्र निराकृत करने कहा। साथ ही नियम प्रक्रिया के तहत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। प्राप्त आवेदनों में पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जा करने, स्वामित्व की भूमि में लगे सींमेंट का पोल उखाड़ कर फेकने तथा जान से मारने की धमकी देने, भूमि से संबंधि नकल नहीं देने, सेवा में पुनः रखने, प्रधानमंत्री समृद्धि योजना की राशि दिलाने, जमीन फर्जी रूप से अपने नाम करने, पट्टा दिलाने, राजस्व अभिलेख में कूट रचना करने, नक्शा बटांकन, सड़क मरम्मत, भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिलाने आदि आवेदन शामिल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.