-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बालक एवं कन्या छात्रावास और आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
_________________
कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बालक एवं कन्या छात्रावास और आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

     कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी ने गौरेला विकासखंड के झगराखांड और धनौली के प्रायमरी, मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण के साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बालक एवं कन्या छात्रावास और आवासीय विद्यालय धनौली का भी निरीक्षण किया। उन्होने प्रायमरी एवं मिडिल स्कूल में विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की स्तर की जांच की। उन्होने बालक एवं कन्या दोनों छात्रावासों के स्टोर रूम, शयन कक्ष, रसोई, प्रसाधन, परिसर की साफ-सफाई आदि का अवलोकन किया। उन्होने आवासीय विद्यालय के नाली की सफाई कराने के निर्देश हॉस्टल अधीक्षक को दिए। साथ ही बालक छात्रावास के रसोई रूम में हो रहे सीपेज की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजने कहा। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए कौशल प्रसाद तेंदुलकर भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.