-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर के एडिशनल एसपी की उपचार के दौरान मौत

बलरामपुर के एडिशनल एसपी की उपचार के दौरान मौत
बलरामपुर के एडिशनल एसपी  निमेष बरैया का रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. वे पीलिया से पीड़ित थे. पांच दिनों पूर्व वे उपचार के लिए रायपुर गए थे. वहां सुयश हॉस्पिटल में दाखिल होने के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया. दो दिनों तक वे वेंटीलेटर पर थे. बीती रात उन्होंने अंतिम सांसें लीं. उनके निधन से पुलिस महकमें में शोक है.

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर के एडिशनल एसपी स्वर्गीय निमेश बरैया को करीब एक सप्ताह से तेज बुखार आ रहा था. बलरामपुर के जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर जाकर उपचार कराने की सलाह दी थी. वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. बाद में उन्हें पीलिया हो गया था. पांच दिनों पूर्व वे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हुए.

2013 बैच के अधिकारी थे बरैया

निजी अस्पताल में ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें दो दिनों से वेंटीलेटर पर रखा गया था. उन्होंने बीती रात 11 बजे अंतिम सांसे लीं. 2013 बैच के एडिशनल एसपी निमेश बरैया काफी मिलनसाय को कुशल अधिकारी थे. विषम परिस्थितियों में भी वे कुशलता से कार्य करने के लिए जाने जाते थे.

निमेश बरैया मूलतः राजनांदगांव के निवासी थे. उन्होंने विवाह नहीं किया था. बलरामपुर में उनके साथ बहन एवं भांजे-भांजी रहते थे. निमेश बरैया इसके पूर्व जगदलपुर में बतौर सीएसपी एवं बिलासपुर, मनेंद्रगढ़ में एडिशनल एसपी के पदों पर पदस्थ रहे. वर्तमान में वे बलरामपुर जिले में कार्यरत थे. निमेश बरैया के पार्थिव शरीर को सुबह गृहग्राम राजनांदगांव ले जाया गया है.

बलरामपुर एसपी ने जताया शोक

बलरामपुर एसपी श्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि निमेश बरैया राज्य पुलिस सेवा के एक काबिल ऑफिसर थे. उनका असामयिक चले जाना हम सब के लिए दुखद है. इस दुःख की घड़ी में पूरा विभाग परिवार के साथ है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.