जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में कसौधन वैश्य गुप्ता समाज की बैठक पेंड्रा में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता , संरक्षक संजय गुप्ता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सलिल गुप्ता जी के नेतृत्व में सम्पन्न की गई,, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
1 प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री बागेश्वर बाबा जी का जलाभिषेक एवं पूजन 29 जुलाई दिन सोमवार ड्यूटी सावन सोमवार को मंगली बाजार स्थित संस्कृतिक भवन में संपन्न किया जाएगा।
2 श्री बागेश्वर बाबा जी का जलाभिषेक एवं पूजन सुबह 9:00 बजे से शुरू किया जाएगा
3 इस वर्ष की पूजन में पेंड्रा से श्रीमती प्रीति रविकांत गुप्ता एवं श्रीमती श्रीमती राधा मोहन गुप्ता जजमान के रूप में होंगे
4 पूजन पश्चात कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम या खेल बच्चों के द्वारा करवाए जाएंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महिला जिला अध्यक्ष एवं महिला कार्यकारिणी को दी गई ।
5 पढ़ाई में उत्कृष्ट स्थान लाकर समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।
6 पूजन व्यवस्था भोजन व्यवस्था बैठक व्यवस्था सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था पुरस्कार वितरण की व्यवस्था सभी जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी गई,आज की बैठक में समाज के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे,समस्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी पीयूष गुप्ता ने दी
