-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शिविर में 60 दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण प्रदाय किया गया

शिविर में 60 दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण प्रदाय किया गया

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 10 जुलाई  2024/ कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मागर्दशन में आज जिला अस्पताल में दिव्यांगजन प्रमाणिकरण शिविर आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांगजन प्रमाणीकरण सह सहायक उपकरण वितरण शिविर में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषार, ऑडियोलॉजिस्ट, फिजियोथैरिपिस्ट एवं नेत्र सहायक की उपस्थिति में दिव्यांगजनों के परीक्षण उपरांत नाक, कान गला के 13, मानसिक रोग के 43, अस्थि बाधित के 52 एवं सिकल सेल के 3 दिव्यांगजनोंं के प्रमाण पत्र बनाए गए।  29 दिव्यागजनो के पुनः
 परीक्षण  हेतु जिला चिकित्सालय बिलासपुर रिफर किया गया। शिविर में पूर्व में चयनित 60 दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण भी प्रदाय किया गया। शिविर में अपर कलेक्टरनम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर सह प्रभारी सहायक संचालक समाज कल्याण प्रिया गोयल,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा बिलासपुर से आए चिकित्सक दल, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग कर्मचारियो का  विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.