-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा

हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा 

 *सामान्य श्रेणी के अधिकाधिक यात्रियों को मिलेगी आरामदायक यात्रा सुविधा।* 
 
बिलासपुर -  27 जुलाई 2024

       रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में 02 जनरल कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस में 28 नवम्बर 2024 से तथा गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में 01 दिसम्बर 2024 से उपलब्ध रहेगी | इन अतिरिक्त जनरल कोच के जुडने से इस गाड़ी में 04 जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी | इससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को जनरल कोच में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी |  साथ ही सामान्य कोच में यात्रियों की भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रीगण सुगम एवं आरामदायक यात्रा कर सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.