-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में सक्रिय 02 नक्सलियों को विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार करने में मिली सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा*

🟩  *दिनांक 27.07.2024*

♦️ *थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में सक्रिय 02 नक्सलियों को विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार करने में मिली सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
♦️ *गिरफ्तार दोनों नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में दिनांक 23.06.2024 को सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी विस्फोट करने, जिसमें सुरक्षा बलो के 02 शहीद होने की घटना में रहे है।*
 
♦️ *दोनों गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के है निवासी।*

♦️ *नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल एवं 210 कोबरा वाहिनी की रही है संयुक्त कार्यवाही।*
🟦 *जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 23.06.2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में संलिप्त आरोपियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 25.07.2024 को थाना तर्रेम जिला बीजापुर कैम्प गुण्डम से श्री राजेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 210 कोबरा वाहिनी के हमराह 210 कोबरा वाहिनी का बल नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम कुर्रेगुट्टा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान ग्राम कुर्रेगुट्टा के जंगल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर लूकने/भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर 02 संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01. कोरसा हुंगा पिता मासा उर्फ गुड्डी (सिलगेर आरपीसी अध्यक्ष) उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी पटेलपारा तीमापुरम, 02. वेट्टी रैनू पिता लखमा (तीमपुरम मिलिशिया सदस्य) उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी रोडपारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में उपोक्त पदों पर कार्य करना बताया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से क्रमशः 01. कोरसा हुंगा पिता मासा के कब्जे से 01 पीला गमछा में बांधकर रखा हुआ 01 मीटर कोर्डेक्स वायर, 02 नग जिलेटिन रॉड, माचिस 02 नग, नक्सल साहित्य एवं 02. वेट्टी रैनू पिता लखमा के कब्जे से एक चेक वला गुलाबी रंग के गमछा में बांध हुआ बारूद लगगभग 150 ग्राम, 03 नग डेटोनेटर,पेंसिल सेल मय वॉयर 06 नग बरामद किया गया। उपरोक्त सामाग्री को रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर बताये कि बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखना एवं दिनांक 23.06.2024 को जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तीमापुरम के पास सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी ब्लास्ट करने की घटना, जिसमें सुरक्षा बलों के 02 जवान शहीद होने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना स्वीकार किया गया। घटना स्थल जिला सुकमा के होने से दोनों नक्सली आरोपी को थाना जगरगुण्डा लाकर इनके विरूद्ध पूर्व से दर्ज प्रकरण अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 147, 148, 149, 302, 307, भादवि. 35, 27 आर्म्स एक्ट 03, 04, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर दिनांक 25.07.2024 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 26.07.2024 को माननीय न्यायालय सुकमा में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.