-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

महिला सशक्तिकरण में उत्प्रेरक का काम करता है योग - डॉ. चौरे

महिला सशक्तिकरण में उत्प्रेरक का काम करता है योग -  डॉ. चौरे

 कृषि महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रासेयो इकाई की पहल

बिलासपुर - योग का सही अर्थ जोड़ना है ना कि सिर्फ शारीरिक व्यायाम करना । योग हमारे बिखरे हुए व्यक्तित्व को जोड़ता है। हमारे समाज को भी जोड़ने का काम करता है। योग द्वारा हम महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को प्रबंधित ढंग से प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि योग से महिलाएं स्वव्यक्तित्व निर्माण, तनाव और परिवार प्रबंधन में इसका नित्य प्रति उपयोग कर सकती है। उक्त उदगार डॉ.एन.के. चौरे, प्रभारी अधिष्ठाता, बै. ठा.छे.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर ने 10वे  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' रखी गई है। परिवार का मुख्य उत्तरदायित्व विशेष रूप से महिलाओं पर ही होता है और वह योग द्वारा इसे और बेहतर ढंग से कर सकती है।

डॉ. चौरे ने आगे कहा कि स्वस्थ और खुशहाल रहने के लिए योग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। कमजोर शारीरिक गतिविधियों की वजह से बिगड़ते स्वास्थ्य को योग, प्राणायाम और योगासन के अभ्यास से फिर से सुधारा जा सकता है।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया। 

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक डॉ. के.के. श्रीवास्तव,निशेष वर्मा, उत्तम अग्रवाल, डॉ.लव श्रीवास्तव, उत्तम उपाध्याय, दिलीप गुप्ता एवं कृष्णा रायकर ने योगाभ्यास करवाया । और अंत में डॉ. श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकगण को नियमित रूप से योग करने की शपथ दिलाई।

योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं हेतु पोस्टर बनाओ, रंगोली एवं योग प्रदर्शन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. टी.डी. पांडे, आर.के.एस.तोमर, संजय कुमार वर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अजीत विलियम्स, दिनेश पांडे, एनसीसी अधिकारी ले. रोशन परिहार,धजाराम कश्यप, पवन कौशिक, सूरज दास मानिकपुरी, गोरेलाल थवाईत और समस्त छात्र -छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.