-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अवसर पर कोरबा जिला के पाली में पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम विश्व युवक केन्द्र दिल्ली एवं जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति बछालीखुर्द के संयुक्त तत्वावधान सम्पन्न हुआ ।


विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अवसर पर कोरबा जिला के पाली में पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम विश्व युवक केन्द्र दिल्ली एवं जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति बछालीखुर्द के संयुक्त तत्वावधान सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भूपेन्द्र सोनवानी सर (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाली) कार्यक्रम की अध्यक्षता बी के जानकी दीदी, एवं विशिष्ट अतिथि श्री एम एल डिक्सेना कृषि विकास अधिकारी पाली,श्रीसंत यादव सामाजिक कार्यकर्ता कोरबा,श्री विजय कश्यप जी समन्वयक मितानिन प्रशिक्षण केन्द्र पाली,सरपंच सरईपाली, सरपंच प्रतिनिधि केराझरिया, उपस्थिति रहे । कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया ।साथ में स्लोगन के साथ रैली निकाल कर पौधे लाए गए । तथा आसपास के गांव से आए हुए सभी लोगों को पौधे वितरण किया गया ।
उपस्थित अतिथियों द्वारा पौधे लगाने पर जोर दिया गया । वर्तमान तापमान को देखते हुए कम से कम हर कोई अपने आस-पास एक पौधे जरुर लगाएं । कार्यक्रम में पानी पर भी व्याख्यान दिया गया । अंत में सभी उपस्थित अतिथियों को भोजन कराएं गए । कार्यक्रम का संचालन रोहित पाटिल, सचिव जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति,और आभार व्यक्त श्री ज्ञानचंद इंदुवा, उपाध्यक्ष जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति तथा सहयोग के रूप वालेंटियर साथी अमन सिंह, लता महंत, द्रौपती कोराम, प्रियंका कंवर, ममता यादव, सुनीता बंजारे-, नूतन यादव तथा ब्रह्मा कुमारी संस्थान के दीदी लोगों का विशेष सहयोग रहा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.