जादू टोना के शक में की 60 वर्षीय महिला की हत्या सुनियोजित तरीके से पहले कोटवार ने मृत महिला को बुलवाकर दिया घटना को अंजाम l
छत्तीसगढ़, गौरेला पेंड्रा मरवाही
बीते दिनों, जीपीएम ज़िले के अंतर्गत गौरेला थाने को सूचना मिली थी कि जिले के सुदूर अंचल के ग्राम भस्कुरा और कोदोरास के मध्य पुलिया के समीप एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है जिस पर जिले की एसपी आईपीएस भावना गुप्ता के निर्देश पर टीम डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पहुंची और आस पास के ग्रामीणों की मदद से मृत महिला की शिनाख्तगी *मुन्नीबाई मरावी उम्र लगभग 60 वर्ष ग्राम भस्कुरा* के रूप में की है ।
इसके बाद महिला आरोपी कंवरिया बाई मरावी को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। कृष्णा उर्फ बब्बू मरावी कोटवार के हिरासत में लेते ही फरार हो गया था जिसे साइबर सेल की टीम ने ग्राम करंजी के जंगलों से धर पकड़ कर हिरासत में लिया।
आरोपी बब्बू ने स्वयं अपने और अपनी मां पर मृतिका मुन्नीबाई द्वारा जादू टोना (स्थानीय बोली में पांगती) करने के शक में यह घटना किया जाना बताया है।
कोटवार विरासुलाल चूंकि मृतिका मुन्नीबाई का विश्वास पात्र था और अक्सर मेडुका उसके वन अधिकार पट्टा के काम से उसे ले जाया करता था इसलिए उसने घटना के दिन दोपहर 1 बजे से महिला को वन अधिकार पट्टा में नंबर सुधरवाने के बहाने बुला रहा था ।
आरोपी कृष्णा उर्फ बब्बू मरावी पहले से मृतिका के घर के पास ताक लगाकर बैठा था। मुन्नीबाई शाम करीब 4 बजे जब अपने घर से पैदल कोटवार से मिलने निकली आरोपी कृष्णा फरसा लेकर उसके पीछे निकल गया। आरोपी की मां कांवरिया बाई ने ही छठी कार्यक्रम से महिला के निकलने की बात कोटवार को फोन करके बताई थी
जिसके बाद मौका पाकर आरोपी कृष्णा उर्फ बब्बू ने कोदोरास के पास कच्चे मार्ग पर मुन्नीबाई को अकेला पाकर फरसा से ताबड़तोड़ हमले कर उसे मार डाला और जंगल के रास्ते भाग निकला।
मामले में हत्या और आपराधिक षडयंत्र का अपराध दर्ज कर सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
