छत्तीसगढ़/
बिलासपुर चिल्हाटी : हाउसिंग बोर्ड कालोनी चिल्हाटी बिलासपुर के कालोनी वासियों द्वारा आज 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रातः 7.00 बजे कालोनी के विभिन्न स्थानों पर 23 नग फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण पेश किए। साथ ही कालोनी में निवासरत सभी परिवार को कम से कम एक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित कालोनी के अध्यक्ष श्री एस के प्रसाद द्वारा कालोनीवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि एक वृक्ष 10 पुत्र के समान है, कुछ वर्ष उनका देखभाल करने के बाद वृक्ष हमें ठंढी हवा, शुद्ध ऑक्सीजन, एवं जल निरन्तर जीवन भर मुफ्त में प्रदान करते रहते हैं।
NTPC सीपत से सेवानिवृत्त श्री हलदर जी ने अपने मकान के सामने 4 पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। हाउसिंग बोर्स से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता श्री बी के राठौर जी ने परिवार सहित अपने मकान के सामने दो पौधे लगाए, इसी तरह दीपक साहू जी द्वारा 2 पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक टी सी रत्नाकर द्वारा कालोनीवासियों को फ्री में पौधा उपलब्ध कराया गया और कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग और बिगड़े हुए पर्यावरण को हम केवल और केवल वृक्ष लगाकर ही सुधार सकते हैं। देश मे करोड़ो पेड़ो की आवश्यकता है, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवल काल में जितना अधिक पेड़ लगा सकते हैं लगाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित राजस्व निरीक्षक श्री रामायण प्रसाद सूर्यवंशी द्वारा हमारे जीवन में पेड़ पौधे की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में एसईसीएल गेवरा से सेवानिवृत्त अजय गढेवाल, अशोक यादव, धीरेंद्र देवांगन, श्रीमती प्रसाद, श्रीमती हलदर, हाईकोर्ट बिलासपुर में कार्यरत अधिकारी भी सपरिवार उपस्थित रहे, विजय कोसरिया एवं कालोनी के अन्य अनेक लोग उस्थित रहे।
पौधों में मुख्य रूप से आम, कटहल, निम, कदम, करन्ज इत्यादि प्रजाति के पौधे रोपे गए।
कालोनीवासियों का यह कदम निश्चित ही प्रेरणादायक है। इस वर्ष के बेतहासा गर्मी को देखकर भी यदि हमारे देशव्यापी अधिक से अधिक पौधे नहीं लगाएंगे तो आने वाले वर्षो में तापमान 47 से बढ़कर 50, फिर 55 फिर 60 होते देर नहीं लगेगा। अतः हम सभी को संकल्प लेकर प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसे संरक्षित करना चाहिए।
