आखिकार,कोटा रतनपुर मार्ग पुल निर्माण के लिए सौंपा गया ज्ञापन
कोटा विधानसभा अंतर्गत कोटा रतनपुर मार्ग पर पुल लगभग एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है कवर्धा कोरबा और रतनपुर महामाया मंदिर को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग है आदिवासी बहुल क्षेत्र है पुल टूटने की वजह से ग्रामीणों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है छात्र छात्राओं को रतनपुर स्कूल जाते नहीं बन रहा है पढ़ाई रुक रही है। वहीं ,यात्रियों को कोरबा कवर्धा जाते नहीं बन रहा है ।यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
श्रद्धालुओं को रतनपुर महामाया नगरी जाते नहीं बन रहा है व्यापारीयों का व्यापार ना के बराबर हो गया है हो रहा है कोटा जनपद मुख्यालय है क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पुल टूटने की वजह से मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं ।
जिससे ग्रामीणों का काम गांव का काम अवरुद्ध हो रहा है साथ ही कोटा न्यायालय आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
न्याय के लिए पिछले एक साल कोटा रतनपुर मार्ग का निर्माण तो हुआ है,लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते पुल निर्माण न हो सका और पुल टूट गया है साथ ही ,कोटा का विकास रुक गया है ।
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटा के समस्या को देखते हुए समाजसेवी गिरीश राज ध्रुव ने अनुसूचित जनजाति आयोग में ज्ञापन सौपकर क्षतिग्रस्त पुल निर्माण और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध, उचित कार्यवाही की मांग की गई है ।
