इस कार्य हेतु उसने संतोष कुमार देवांगन, राजस्व निरीक्षक, जूना बिलासपुर से सम्पर्क किया तो उसने सीमांकन हेतु 2.50 लाख रू० रिश्वत की मांग की और 1 लाख रू० की प्रथम किश्त लेकर 17 मई 2024 को बुलाया।
प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। सत्यापन पर शिकायत सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर आरोपी संतोष कुमार देवांगन, राजस्व निरीक्षक, जूना बिलासपुर को तहसील परिसर बिलासपुर में प्रार्थी से 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई है।
