-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

गौरेला के दर्री में मुरूम मिट्टी धसकने से एक की मौत ,दो घायल.... सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, की त्वरित कार्यवाही

गौरेला के दर्री में मुरूम मिट्टी धसकने से एक की मौत ,दो घायल 
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, की त्वरित कार्यवाही

आरोपी
हेमलाल उर्फ बनारस यादव पिता अवध नारायण यादव उम्र 43 साल निवासी दर्री थाना गौरेला। 

मामला थाना गौरेला क्षेत्र का है 20 मई 2024 को ग्राम दर्री में बरगडा तालाब में मुरूम खुदाई के दौरान मुरूम का टीला धसकने से प्रीतम मेश्राम, मुकेश यादव,दिनेश कुमार ध्रुव मुरूम में दब गए जिससे प्रीतम मेश्राम और मुकेश यादव को चोटे आई तथा दिनेश कुमार धुर्वे की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। थाना प्रभारी गौरेला के द्वारा ऊक्त घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया।

थाना प्रभारी गौरेला के द्वारा मौके पर जाकर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की गई तथा मौका निरीक्षण तथा गवाहों के कथन पर से पाया गया कि ग्राम दर्री के हेमलाल उर्फ बनारस यादव पिता अवध नारायण यादव के द्वारा ट्रैक्टर को मजदूरों के साथ मुरूम लेने तालाब में बिना सुरक्षा के भेजा गया था जो उक्त घटना घटित होना पाए जाने पर, प्रकरण में धारा 337 तथा 304 ए भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के द्वारा थाना प्रभारी गौरेला को शासन के द्वारा दिए जाने वाले राहत राशि का प्रकरण तत्काल बनाकर प्रस्तुत करने हेतु थाना प्रभारी गौरेला को निर्देशित किया गया है, ताकि मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता प्रदाय किया जा सके

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.