गौरेला पेंड्रा मरवाही
21 मई 2024
________________
पेंड्रा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 33 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।
साथ ही, उनके द्वारा प्रधानमंत्री कार्यकाल में किए गए प्रमुख कार्य जिसमें प्रमुख रूप से संचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था,18 वर्ष की आयु में मताधिकार ,सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया गया और आतंकवाद विरोध की शपथ ली गई ।
