राष्ट्रीय डेंगू दिवस: डेंगू बीमारी से बचाव हेतु जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर ने किया रवाना
छत्तीसगढ़/गौरेला पेंड्रा मरवाही
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आज राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डेंगू बीमारी के लक्षण एवं बचाव के उपाय के लिए जन जागरूकता रथ को कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस रथ के माध्यम से जिले के तीनों नगरीय निकाय क्षेत्रों-गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही में लोगों को डेंगू बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डेंगू बीमारी के लक्षण एवं बचाव के बारे में बैनर, पोस्टर से जन जागरूकता रथ को सजाया गया है और माईक-आडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
वहीं, लोगों को बताया जा रहा है कि डेंगू बीमारी एडिज नामक मच्छर के काटने से होती है। एडिज मच्छर दिन के समय काटता है।
