जिले में आईपीएल क्रिकेट मैच मे मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को जिले की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 नग मोबाइल हैंडसेट, नगदी 1500 रुपये और एक नग मोटर साइकिल भी किया गया था बरामद, तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, जबकि एक आरोपी है फरार।।
छत्तीसगढ़,पेंड्रा। जिले में लखनऊ बनाम दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच मे मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को जिले की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। जहां आरोपियों से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 नग मोबाइल हैंडसेट, नगदी 1500 रुपये और एक नग मोटर साइकिल भी बरामद किया है। इसके अलावा तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी फरार है। जबकि फरार आरोपी की पुलिस खोज बिन कर रही है।
दरअसल दिनांक 14/05/2024 को थाना पेंड्रा पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिली थी कि आईपीएल में कुछ लोग सट्टा खिला रहे है। जिसके बाद पुलिस ने मुखीबिरो को एक्टिव किया और उनकी जानकारी के बाद पेण्ड्रा के बाजार पारा में रहने वाले प्रकाश केवट पिता रमेश केवट और पेण्ड्रा के रहने वाले हर्ष जायसवाल को गिरफ़्तार कर लिया गया है वही एक आरोपी रितेश सुल्तानिया जो पेण्ड्रा में रहता है वो फरार होने में कामयाब हुए है पुलिस की सायबर सेल ने उसके मोबाइल फ़ोन को फेक कर फरार हो गया है। सभी के मोबाइल में कई लिंक भी पुलिस को मिले है जांच जारी है। साथ ही सभी के खाते जो कई बैंकों में थे उन्हें भी सीज करवा दिया गया है।
वहीं साइबर सेल प्रभारी हमराह पुलिस ने पार्टी के छपराटोला दुबटिया पेंड्रा में जाकर दबिश दिया गया था। जहाँ पर तीन व्यक्ति मोबाइल फ़ोन आपरेट करते पाये गये थे, जिन्हें घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति वहां से फरार हो गया और दो व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ करने ऑनलाईन सट्टा खिलवाना बताये एवं फरार हुये व्यक्ति का नाम पेंड्रा निवासी रितेश सुल्तानिया होना बताये पकडे गये दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 04 नग मोबाइल हैंडसेट, नगदी 1500 रुपये और एक नग मोटर साइकिल भी बरामद कर उनके विरूद्ध थाना पेंड्रा में धारा 07,08 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किया गया हैं। वहीं पुलिस ने मामले में इनके द्वारा इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड और मोबाइल हैण्डसेट्स की जांच भी की जा रही है जिसमे लगभग 28 बैंक खातों के माध्यम से विभिन्न यूपीआई आईडी बना कर लाखों रुपयों का लेनदेन किये जाने का ब्यौरा मिला हैं जिसके संबंध में जिले में संचालित एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक को पत्राचार कर बैंक खातों की जानकारी ली जा रही हैं ।
वहीं, इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व माल मशरूका की बरामदगी में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी पेंड्रा निरीक्षक नवीन बोरकर और उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रधान आर. राजेन्द्र भारद्वाज, रवि त्रिपाठी,चौपाल कश्यप, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, दुष्यंत कुमार, महेन्द्र परस्ते की सक्रिय भूमिका रही ।
