-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

किर्गिस्तान में फंसी जीपीएम जिले की बेटी आयशा, वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री साय से लगाई मदद की गुहार

किर्गिस्तान में फंसी जीपीएम जिले की बेटी आयशा, वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री साय से लगाई मदद की गुहार


छत्तीसगढ़,
पेंड्रा। इन दिनों स्टूडेंट ऑफ किर्गिस्तान का मामला बड़े जोरों शोरों पर है। जहां किर्गिस्तान में हुए छात्रों के बीच संघर्ष में कई भारतीय छात्र फंसे (इंडियन स्टूडेंट स्टोकड) हुए हैं। जहां वहां की सरकार इस छात्रों की मदद नहीं कर पा रही है। ऐसे में ये सभी छात्र अपनी सुरक्षा को लेकर भारत सरकार और राज्य सरकारों से लगातार किसी ना किसी माध्यम से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
जिले की भी बेटी ने भी अपनी गुहार वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय की है। वहीं हम आपको बता दें कि इसी तरह से जिले के रहने वाली आयशा शिरीन रॉय भी किर्गिस्तान में फंसी हुई हैं और वे केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मदद की गुहार लगाई है। वहीं इसके अलावा मिली जानकारी के अनुसार 24 तारीख को आयशा शिरिन की टिकट उनके परिजन करवा दिए है पर वहां के हालात ऐसे नही है कि वो होस्टल से निकलकर एयरपोर्ट पहुचे और वहां से अपने वतन आ जाए।


1.  एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं शिरीन।।


वहीं आपको बता दें की जिले की बेटी आयशा शिरीन रॉय की मां बिलासपुर सिम्स मेडिकल कॉलेज में पदस्थ हैं, जबकि उनके पिता नहीं हैं। वहीं शिरीन की देखरेख उसके मामा-मामी ने की, जो कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सेनेटोरियम में रहते हैं। जहां शिरीन की इच्छा डॉक्टर बनने की थी, जिसके चलते वे पढ़ाई के लिए किर्गिस्तान गई थी। जहां शिरीन एमबीबीएस तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं आपको बता दें कि किर्गिस्तान में अचानक पिछले सप्ताह हुए विवाद के बाद वहां का माहौल बदला और स्थित बिगड़ गई है। 


2.  परिवार को लोग है, परेशान।।


वहीं आयशा शिरीन जैसे कई भारतीय छात्र किर्गिस्तान में बंकरों में रह रहे हैं।  जो कि सरकार से मदद की आस लिए घर आने का इंतजार कर रहे हैं। इस छात्रों के साथ-साथ इनके परिवार वाले और पालक भी चिंतित हैं। वहीं आयशा शिरीन ने अपने परिवार वालों को एक वीडियो भी भेजा है, जिसमें उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। साथ ही आशा सलीम के मामा-मामी एवं परिजन जिला प्रशासन से भी जाकर मुलाकात कर चुके हैं और उनसे मदद की अपील भी की है। वहीं आयशा के परिवार के सदस्यों से बात की गई तो जिसमें उन्होंने कहा कि कल तक शिरीन से व्हाट्सएप कॉलिंग पर बात हो रही थी, लेकिन आज वह भी बात नहीं हो पा रही है। जिससे वह और भी डरे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.