-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सूर्यवंशी समाज रतनपुर परिक्षेत्र गौतम बुद्ध की बुद्ध पूर्णिमा जयंती, सूर्यवंशी समाज के तत्वाधान में मनाया गया

सूर्यवंशी समाज रतनपुर परिक्षेत्र 
गौतम बुद्ध की बुद्ध पूर्णिमा जयंती, सूर्यवंशी समाज के तत्वाधान में मनाया गया 
अंबेडकर युवा समिति रतनपुर के द्वारा 23/5/2024 को सूर्य भवन सिंघरी भांठा में मनाया गया।जिसमे समिति के साथ समाज की भी उपस्थिति रही जिसमें खास तौर पर बुद्ध जी के इन मुख्य विचारों पर चर्चा
हुआ_
चार आर्य सत्य 
पांच पंचशील 
आठ अस्तानगिक मार्ग और
अड़तीस महा मंगलसूत
सबका मंगल, सबका का कल्याण, सभी प्राणी सुखी हो। के सिद्धांतो पर विचार किया गया और उनके बताए गए रास्ते पर चल कर समाज कल्याण के बारे में चर्चा किया गया। 14 अप्रैल 2024 अंबेडकर जयंती पर जो महा रैली निकाला गया था उसके लिए समाज से दान लिया गया था। इसका भी आय व्यय का हिसाब दिया गया है। जिसमें समाज के द्वारा 56239 रूपए दान स्वरूप प्राप्त हुआ, जिसमे से 46120 रूपए खर्च हुए,बचत 10119 रुपए समिति के पास रखा हुआ है जिसे समाज कल्याण में खर्च किया जाएगा। हमारा समिति समिति विस्तार हेतु समाज के सभी गांव में मीटिंग लगाकर सदस्य बनाएगी, और उन सदस्यों को समिति से जोड़ा जाएगा, जिससे समाज कल्याण का काम हो सके। हम समाज के सभी लोगो से निवेदन करते हैं कि इस कार्य में हमे अपना सहयोग देते हुए बड़ चढ़ कर हिस्सा ले ताकि आगे भी इस तरह के भव्य आयोजन कर समाज को एकसूत्र, एकमांच, और एक आवाज में लाया जा सके।
          

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.