-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

आतंकवाद और हिंसा के विरोध में शपथ लिया गया,एनएसएस इकाई की पहल...

आतंकवाद और हिंसा के विरोध में शपथ लिया गया,

एनएसएस इकाई की पहल

बिलासपुर - बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में अध्यनरत समस्त छात्र-छात्राओं, प्राध्यापक गण, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों द्वारा आज 21.05.2024 को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए आतंकवाद से दूर रहने एवं हिंसा नहीं करने के लिए शपथ लिया गया तथा देश की तरक्की और उन्नति में वैज्ञानिक सोच का प्रयोग करते हुए सकारात्मक कार्य करने की शपथ ली गई । शपथ कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. तिवारी की अध्यक्षता में किया गया एवं उनके द्वारा आतंकवाद एवं हिंसा के बारे संक्षिप्त में उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वैज्ञानिक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.