-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

घर आजा संगी मतदान करे बर" अभियान को मिल रही सफलता


घर आजा संगी मतदान करे बर" अभियान को मिल रही सफलता

*घर लौटने लगे श्रमिक, श्रम विभाग द्वारा स्टेशन में स्वागत*

बिलासपुर/23 अप्रैल /2024/मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ' घर आजा संगी मतदान करे बर' के सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा  किए जा रहे प्रयासों से आज उसलापुर स्टेशन में 18 परिवार अपने गांव लौटे हैं  जिनमें 30 सदस्य मतदाता हैं। श्रम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 1106 श्रमिकों को फोन पर मतदान के लिए घर आने का निमंत्रण दिया गया। विभाग के प्रयासों से श्रमिक परिवार मतदान का महत्व समझकर अपने गांव वापस आ रहे हैं। आज उसलापुर स्टेशन पहुंचे श्रमिक परिवारों का श्रम विभाग के कर्मचारियों ने स्वागत किया। उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.