-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिले में पूजा अर्चना हवन के साथ धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।

जिले में पूजा अर्चना हवन के साथ धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।

पेंड्रा में निकाली गई धूमधाम से भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए हनुमान भक्त, हनुमान भक्तो ने खूब लगाए गए जय श्री राम के नारे।


पेंड्रा। जिले में माता अंजनी के पुत्र हनुमान लला का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जहां मंदिरों में प्रातः काल से अभिषेक पूजन के साथ ही अखंड नवधा रामायण, सुंदरकांड महाआरती, हवन पूजन किया गया था। इसी तरह से जिले में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया था। साथ ही जन्मोत्सव के अवसर पर श्री हनुमान भक्तो के द्वारा नगर एवम आसपास के क्षेत्रों में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई थी। जहां इस शोभायात्रा में भक्तो ने राम के जयकारे, जय श्री राम के जयकारे के अलावा और भी जयकारे लगाए गए थे। वही हनुमान भक्तों ने घरों एवं मंदिरों में हनुमान जी के पूजा अर्चना की। साथ ही जिले के पेंड्रा में भव्य शोभायात्रा झांकियों के साथ निकाली गई थी। यह शोभा यात्रा भक्तो ने राम मंदिर पुरानी बस्ती गढ़ी से निकालकर नगर भ्रमण कर हनुमान मंदिर अंजनी वाटिका पेंड्रा में समापन किया गया। इस शोभायात्रा में लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। शोभा यात्रा में इस वर्ष भगवान श्री हनुमान जी के बाल रूप की मूर्ति बनवाई गई थी। जो लोगों के लिए मनभावन का केंद्र के साथ ही लोगो को लुभा रही थी। इसके अलावा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया था। साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिर विकास समिति हनुमानगंज पेंड्रा के द्वारा अखंड रामायण पाठ, भव्य झंडा यात्रा, प्रभात फेरी संकीर्तन, हनुमान जन्मोत्सव एवं भव्य संगीत के साथ-साथ हवन एवं पूर्ण आहुति भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया था। वहीं पूर्व संध्या में भव्य बाइक रैली का आयोजन भी किया गया था। इसके अलावा जिले में जगह जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जहां भक्तों ने भंडारे का प्रसाद पाया। इसी दौरान दिनभर मंदिरों में हनुमान भक्तों का ताता लगा रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.