-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पंचांग का विमोचन बड़ी उपलब्धि: दिव्य कांत

पंचांग का विमोचन बड़ी उपलब्धि: दिव्य कांत


रतनपुर --- छत्तीसगढ़ सरयूपारीण ब्राह्मण सभा द्वारा प्रतिवर्ष हिंदू नव वर्ष के समय प्रकाशित की जाने वाली पंचांग के एकादश संस्करण का विमोचन श्री राधा कृष्ण मंदिर में मंडलेश्वर पंडित दिव्यकांत जी महाराज के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न व्रत व त्यौहारों के निर्विवाद तिथि वाली इस पंचांग के प्रकाशन पर ब्राह्मण सभा को अपनी शुभकामना दी ।ज्ञात हो कि इस पंचांग का प्रकाशन विगत 10 वर्षों से किया जा रहा है ताकि व्रत व त्यौहारों में किसी प्रकार का मतभेद ना रहे। इस वर्ष का पंचांग का प्रकाशन श्रीमती चंद्रकांता शर्मा रमन शर्मा परिवार की तरफ से किया गया। प्रचार सचिव दिनेश पाण्डेय ने बताया कि इस पंचांग की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है। लोग इसे अपने पास रखना चाहते हैं।इस विमोचन समारोह में अध्यक्ष बलराम पांडेय, अश्वनी दुबे, संतोष शर्मा, ओमप्रकाश दुबे, राजेश शर्मा, दिनेश पांडेय, रामकृष्ण तिवारी, शेष देव मिश्रा, रमन शर्मा, शिवानंद पांडे, घनश्याम दुबे, अखिलेश तिवारी, नीलू पांडेय, लक्ष्मी पांडेय ,रश्मि शर्मा, प्रीति शर्मा, आरती दुबे, वंदना दुबे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.