बिलासपुर । हरियर आक्सिजोन वृक्षारोपण अभियान के सदस्यों द्वारा आज प्रातः दैनिक योगाभ्यास उपरांत कोंनहेर उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । विदित हो की नगर के प्रतिष्ठित महिला श्रीमती हंसा दुबे,माता जी संजय दुबे अध्यक्ष सीएमडी कॉलेज, श्रीमती मृदुला दुबे धर्मपत्नी आरपी दुबे कुलपति डॉ सी व्ही रमन विश्वविद्यालय कोटा एवं वरिष्ठ पत्रकार पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष शशिकांत कोंनहरे के निधन पर सँयुक्त रुप से विनम्र श्रद्धांजलि देकर पूण्य स्मरण किया गया। उक्त अवसर आरके तावरकर अध्यक्ष, भुवन वर्मा संयोजक, डॉक्टर शंकर यादव
सहसयोजक, किशोर दुबे सयोंजक आर्केस्ट्रा ग्रुप ,श्रीमती ममता गुप्ता अध्यक्ष महिला विंग सहित बड़ी संख्या में हरिहर ओक्सीजोन परिवार के सदस्य गण उपस्थित थे।
