-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व पृथ्वी दिवस पर परिचर्चा संपन्न,पर्यावरण संरक्षण से जल जमीन और वायु सुरक्षित होंगे:-श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव-----------------------------------------------

विश्व पृथ्वी दिवस पर परिचर्चा संपन्न,
पर्यावरण संरक्षण से जल जमीन और वायु सुरक्षित होंगे:-श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव
------------------------------------------------
पर्यावरण संरक्षण से वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम होता है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण का बहुत महत्व है। सभी के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है। हमारी पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए एवं लोगो मे जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से हम सबको मिलकर काम करना होगा उपरोक्त बातें , अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की जिला भू-अलंकरण प्रमुख श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव ने विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित परिचर्चा मे  कही । ज्ञात हो की प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को संस्कार भारती द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस को भूअलंकरण दिवस के रूप मे मनाया जाता है विशेष थीम द्वारा सपूर्ण भारत मे एक ही प्रकार के रंगोली सजाकर लोगो को पर्यावरण एवं पृथ्वी की सुंदरता को बचाने के लिये प्रेरित किया जाता है आज के इस अवसर जिला भूअलंकरण प्रमुख श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव एवं कु.दामिनी श्रीवास ने मिलकर भव्य रंगोली बनाकर जन जागरूकता लाने का संदेश दिया.जिला कार्यकारी अध्यक्ष शुकदेव कश्यप ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष का सभी को मिलाकर बनता है, और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है। इसलिए पृथ्वी को बचाना जरूरी है। जिला सह कोष प्रमुख श्री दिनेश पांडेय ने परिचर्चा को आगे बढाते हुए कहा की मनुष्य की कुछ बुरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बुरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। इसी सबसे बचाने के लिए इस तरह के आयोजन होते है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे जिला सहमहामंत्री मुकेश श्रीवास्तव मिडिया प्रभारी रविंद्र सोनी,सूर्यकांत यदु,विकास यादव,सुशीला साहू, राजू परधान  का विशेष सहयोग रहा.।कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव ने सभी का आभार मानते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.