-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति (सूर्यवंशी समाज) छ.ग. द्वारा गांव गांव जाकर युवाओं को दिया जा रहा सतत कैरियर मार्गदर्शन

सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति (सूर्यवंशी समाज) छ.ग. द्वारा गांव गांव जाकर युवाओं को दिया जा रहा सतत कैरियर मार्गदर्शन l
    21.04.2024 को   शहर से लगे ग्राम उरैहापारा (नगोई) बिलासपुर में सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा एक एकदिवसीय सूर्यांश बृहद कैरियर मार्गदर्शन, प्रतिभा सम्मान एवं ग्रामीण एहसास कार्यक्रम का  आयोजन किया गया l 
       ग्राम उरैहापारा (नगोई) निवासी बिरकोना -मोपका सर्कल के सर्किल अध्यक्ष, सामाजिक चिंतक अधिवक्ता श्री एम.आर. लिबर्टी जी के नेतृत्व में कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित माताओं बहनों, वरिष्ठ जन, किसान उद्यमी, छात्र-छात्राओं, युवा साथियों को रोजगारपरक उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विशाल कैरियर मार्गदर्शन दिया गया l  प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को कॉपी पेन देकर सम्मानित किया गया एवं समाज में व्याप्त नशाखोरी, रूढ़िवाद, अंधविश्वास के खिलाफ जन जागरण का संदेश दिया गया l
     इसी मंच से श्री परस सूर्यवंशी जी (रेलवे) बिलासपुर संयोजक सूर्यवंशी रक्तदान सेवा समिति के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान कर लोगों की जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देने  वाले रक्तवीर साथियों जिसमें लव कुमार कल्याणी, राजा शंकर सूर्या,आदित्य लिबर्टी, प्रकाश लिबर्टी टी सी रत्नाकर एवं अन्य साथियों को सूर्यवंशी रक्तदान सेवा समिति की तरफ से प्रशस्ति पत्र, टोपी एवं टी-शर्ट से सम्मानित कर समाज में स्वैच्छिक रक्तदान एवं नशामुक्त समाज का संदेश दिया गयाl
        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जे. प्रधान सर उपमहाप्रबंधक एनटीपीसी सीपत एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्री टी सी रत्नाकर जी  लेखा अधिकारी (कोषालय) बिलासपुर, श्री बी आर सत्यार्थी जी सेवानिवृत्त लेखपाल (सिंचाई विभाग), सीपत, श्री रामलाल सूर्यवंशी जी लेखापाल (सीएसईबी) बिलासपुर, श्री ओम प्रकाश सूर्यवंशी जी लेखापाल (सीएसईबी) बिलासपुर, श्री नीलकमल दिवाकर जी व्याख्याता नगोई, श्री धनुचंद लास्कर जी शिक्षक नागोई, श्री राकेश लशहे जी शिक्षक (परसाही), श्री मनहरण हंसराज जी (युवा उद्यमी) श्री बूंदराम सूर्यवंशी जी (सामाजिक चिंतक),उपस्थित थे l 
उपस्थित अतिथियों ने बच्चों  के पूछे गए विभिन्न सवालों का त्वरित उत्तर देकर उनके जिज्ञासा को शांत किया गया। बच्चे भी बहुत ही तन्मयता के साथ वक्ताओं को सुनते रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री महेश डहरिया जी, श्री पुनीराम लिबर्टी,नारायण प्रसाद जी पंचराम भवानी, अश्वनी भवानी, रामू लिबर्टी, सुरेंद्र सोनी जी एवं अन्य साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा l 
     कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन- श्री एम.आर.लिबर्टी (अधिवक्ता) द्वारा किया गया l 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.