घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय दमकल मौके पर पहुंची कार में लगी,आग पर पाया गया काबू, शार्ट सर्किट की वज़ह बताई जा रही।
पेण्ड्रा। जिले में देररात घर के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। वहीं , घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय दमकल मौके पर पहुंचकर लगे आग पर काबू पाया गया था। वहीं ,शुरुवाती मिली जानकारी के अनुसार कार में आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, पूरा मामला जिले के पेण्ड्रा थाना क्षेत्र का है, जहां पर पेंड्रा ब्लॉक ऑफिस के पास खड़ी एक स्विफ्ट कार में देररात लगभग तीन बजे अचानक आग पकड़ना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग बढ़ने लगी हालांकि आसपास के कुछ लोगों की नजर जैसे ही आग के शुरुआती पकड़ने पर नजर पड़ी तो उन्होंने आसपास के लोगो की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया । साथ ही कार में आगे लगने की जानकारी स्थानीय नगर पालिका परिषद के फायर दमकल को भी दी गई थी। जिसके बाद नगर पालिका परिषद का फायर दमकल भी समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया । हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही कार का पीछे का हिस्सा जल चुका था। वहीं शुरुवाती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शार्ट सर्किट की वजह बताई जा रही है।
