-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाओं की समीक्षा की

गौरेला पेंड्रा मरवाही
  23 अप्रैल 2024
_______________

कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाओं की समीक्षा की

*कमियों को समय पूर्व दुरूस्त करने दिए निर्देश*

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लीना कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाओं की समीक्षा की साथ हीं कमियों को समय पूर्व दुरूस्त करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने सेक्टरवार मतदान केंद्रों
में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की साथ ही कुछ चिन्हित मतदान केन्द्रों तक पहुंच मार्गो की मरम्मत-समतलीकरण, पुरूष एवं महिला के लिए अलग अलग शौचालय की व्यवस्था, वाटररनिंग, नल टोटी, रेम्प, बेरिकेटिंग, छाया, पेय जल, नेटवर्क सुविधा आदि कमियों को समय पूर्व ठीक कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन संचालन में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सावधानी और गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करें, ईवीएम की कार्यप्रणाली को अच्छी तरह से समझें और तकनीकी खराबी  की स्थिति में ईसीआई के इंजीनियर द्वारा ठीक कराएं। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों का दौरा करके कमियों को शीघ्र दूर करें और जिस मतदान केन्द्र में रात्रि विश्राम करेंगे उसकी जानकारी दो दिन के भीतर उप जिला निर्वाचन अधिकारी को अनिवार्य रूप से दें। उन्होेंने कहा कि नगरीय निकायों के सभी 37 मतदान केन्द्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के 20 मतदान केन्द्रों को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। इन केन्द्रों में सिर्फ महिला मतदान दलों द्वारा मतदान कराया जाएगा, महिला मतदान दलों के रात्रि विश्राम को ध्यान में रखते हुए इन केन्द्रों में बेहतर सुविधाएं होनी चाहिए। 
कलेक्टर ने कहा कि जिले के 153 मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग होना है। इन मतदान केन्द्रों के सामने दीवार पर निर्धारित प्रारूप में वेब कॉस्टिंग होने की सूचना प्रदर्शित करनी होगी, ताकि आयोग को कैमरे के माध्यम से दिखनी चाहिए। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को पुलिस सेक्टर अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नो नेटवर्क वाले मतदान केन्द्रों में ऐसे स्थान का चिन्हित करें, जहां नेटवर्क काम करता हो, ऐसे स्थान पर विशेष मैसेन्जर को पदस्थ किया जा सके। उन्होंने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु ’’मताधिकार का उपयोग अवश्य करें’’, का संदेश प्रचारित करने के साथ ही जिले के सभी 207 पीडीएस दुकानों में मतदाता जागरूकता-स्वीप कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.