-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मरवाही वन मण्डल के मुख्य मार्ग के किनारे बैठा हुआ दिखाई दिया तेंदुआ

मरवाही वन मण्डल के मुख्य मार्ग के किनारे बैठा हुआ दिखाई दिया तेंदुआ


पेंड्रा। जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में पेण्ड्रा मनेन्द्रगढ़ मुख्यमार्ग के किनारे बैठा हुआ तेंदुआ देखा गया। हालांकि ये पूरा इलाका भालुओं की मौजूदगी के लिए प्रदेश में जाना जाता है। दरअसल , पूरा मामला जिले के मरवाही वन मंडल क्षेत्र का है। जहां मरवाही वन परिक्षेत्र में पेण्ड्रा से मनेंद्रगढ़ की ओर जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे एक तेंदुआ देखा गया था। जब एक कार सवार व्यक्ति पेण्ड्रा से मरवाही की ओर जा रहा था तभी उसकी कार मरवाही वन परिक्षेत्र के माड़ाकोट गांव के पास पहुंचा ही था की तभी कार चालक की नजर मुख्यमार्ग में सड़क के किनारे पड़ी तो वहां पर एक तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उस कार सवार व्यक्ति ने अपने मोबाइल फ़ोन से उस तेंदुआ का वीडियो भी बनाया है। जिसके बाद 5 से 7 सेकेंड के बाद वो तेंदुआ जंगल के अंदर चला गया। वहीं मामले में जिले के मरवाही वन मण्डल में नव पदस्थ डीएफओ रौनक गोयल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी इस सम्बंध में जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वो वीडियो की तस्दीक कराने के बाद ही इस सम्बंध में कुछ बता पाएंगे। वहीं बता दें कि जिले के मरवाही का जंगल भालू के लिए मशहूर हैं क्योंकि यहां बड़ी संख्या में भालू पाए जाते हैं, लेकिन कई वर्षों के बाद यहां तेंदुआ भी देखा गया है। साथ ही आपको बता दें कि विभिन्न तरह के जानवर आए दिन दिखाई दे देते रहते हैं। इसके अलावा सफेद भालू के शावक भी कुछ महीनो पहले ही देखे गए थे। जो कि खेलते हुए दिखाई दिए थे। अब तो इससे यह साबित होता है कि अब इन जानवरों की संरक्षण की आवश्यकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.