_______________
जिले के मकान में देर रात लगी आग, आग से घर पूरी तरह जलकर हुआ ख़ाक, घर में रखा सामान भी पूरी तरह जलकर हुआ राख, किसी तरह की कोई जनहानि नहीं
नगर पालिका पेण्ड्रा की फायर ब्रिगेड ने आग को किया काबू, घने रिहायसी इलाक़े में था मकान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, बड़ा हादसा होने से टला
जिले के थानाक्षेत्र के पेंड्रा के गांव में आज तड़के एक ग्रामीण के घर मे आग लग गई। जहां आग से घर और घर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
वहीं , घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया है।
दरअसल, पूरा मामला जिले के पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के लटकोनी गांव का है जहां पर आज तड़के लगभग 4:00 बजे कंठी बाई पति चैतू राम के घर में अचानक आग लग गई। वहीं देखते ही देखते आग धधकने लगी ।
घटना की सूचना पर दमकल द्वारा आग पर काबू किया गया।
हालांकि घटना घर और घर मे रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया पर राहत की बात यह रही कि कोई भी जनहानि नही हुई है।
आग लगने की वजह अब तक नहीं लग पाई है ।
कयास यही लगाया जा रहा है कि लूज वायरिंग के चलते शॉट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।
वहीं, आज मामले में राजस्व विभाग के द्वारा पटवारी को मौके पर भेजकर मुआवजा प्रकरण बनवाकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात राजस्व विभाग ने की है।
वहीं,पेण्ड्रा थाना क्षेत्र में तीन दिनों में ये आग लगने की दूसरी घटना है पहली घटना दो दिन पहले की है जहां मझगवां गांव में किराने की दुकान में आग लग गई थी जिससे लाखों रूपए का नुकसान हुआ था।
