-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अनुराग कुमार सिंह ने मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

अनुराग कुमार सिंह ने मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

 बिलासपुर – 10 अप्रैल 2024

      श्री अनुराग कुमार सिंह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंड़ल के वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार आज 10 अप्रैल 2024 को ग्रहण कर लिए हैं । 
         श्री सिंह भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 2014 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व श्री अनुराग कुमार सिंह मंडल में वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे । पदभार ग्रहण करने के पश्चात् उन्होंने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अनौपचारिक वार्ता कर मंडल में चल रहे विभिन्न कार्यों तथा परियोजनाओं की जानकारी लिए ।
        नवनियुक्त वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सिंह, एआरएम शहडोल तथा नागपुर मण्डल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मंडल परिचालन प्रबंधक जैसे विभिन्न पदों पर भी कार्य कर चुके हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.