-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पेंड्रा में आयोजित हुई मतदाता जागरूकता मैराथन, लगभग 600 लोगों ने साथ दौड़कर दिया मतदाताओं को जागरूक करने संदेश

पेंड्रा में आयोजित हुई मतदाता जागरूकता मैराथन, लगभग 600 लोगों ने साथ दौड़कर दिया मतदाताओं को जागरूक करने संदेश

*जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों के साथ किया  जुंबा डांस और लगाई दौड़*

*अधिकारी वर्ग में जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मैराथन में पाया प्रथम स्थान, प्रतिभागियों से कहा उड़ान पंखों से नही हौंसले से की जाती है* 

जिला पुलिस प्रशासन के आयोजन में आज पेंड्रा मल्टीपरपस स्कूल ग्राउंड में जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया, मैराथन में जिले के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, लगभग 600 प्रतिभागियों ने मैराथन दौड़ में भाग लिया । 
पेंड्रा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित मतदाता जागरूकता मैराथन में *जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता* ने कहा कि  "

 _मतदाता जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया है बहुत ही अच्छा पार्टिसिपेशन इसमें हमें देखने को मिला है इसमें जागरूकता के विभिन्न जो हमारे हमेशा के मुद्दे रहते हैं मतदाता जागरूकता, यातायात जागरुकता, समाधान हेल्पलाइन नंबर जो पुलिस के द्वारा गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज करने के लिए जारी किया गया है, तमाम और साइबर अवेयरनेस के लिए दौड़ आयोजित किया है, काफ़ी लोगो ने इसमें पार्टिसिपेट किया है वह बहुत ही सराहनीय है, पुलिस का मैसेज यही है की सबसे बड़ा धन आपका अपना शरीर है और अगर आपका शरीर तंदुरुस्त रहेगा तो आपका मन विचार सारी चीज अच्छी रहेगी वर्क एफिशिएंसी पर भी इसका डायरेक्टली इंपैक्ट पड़ता है ।_ "

कार्यक्रम  में *जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी* ने कहा कि 

 _"हम मतदाता जागरूकता के अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं , आज का जो मैराथन के माध्यम से युवा जागरुकता का ये मैराथन युवाओ के  साथ ही साथ अपने आसपास के लोगों को अपने परिवार जनों को जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है मतदान करने के लिए 7 मई के दिन अवश्य प्रेरित करेगा_ "

 मैराथन की शुरुवात और अंत में जुंबा डांस जब हुआ तो प्रतिभागियों के साथ जिला कलेक्टर , एसपी समेत सभी अधिकारी कर्मचारी भी जुंबा डांस करने लगे वहीं छत्तीसगढ़ लोक कला मंच देवी सिंह ग्रुप ने भी समा बांध दिया। 

 _मैराथन में पुरस्कृत प्रतिभागियों की सूची_ 

 *पुरुष वर्ग* 

प्रथम राजेश मरावी पेंड्रा
द्वितीय सागर केंवट 
तृतीय अरुण यादव 
चतुर्थ कृष कुमार 
पांचवा छबि सिंह

*महिला वर्ग* 
प्रथम मनीषा मरावी फोर्स एकेडमी 
द्वितीय लक्ष्मी मरावी 
तृतीय प्रियंका चौधरी 
चतुर्थ शिल्पी राठौर
पंचम प्रीति

महिला और पुरुष वर्ग के प्रथम पांच स्थान में आने वाले प्रतिभागियों को यातायात जागरूकता के प्रतीक चिन्ह स्वरूप हेलमेट दिया गया वहीं दोनो वर्ग के सभी टॉप टेन में आने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप दिया गया 

मिनी मैराथन पूरा करने वाले पुलिस विभाग के प्रतिभागी रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुर्रे, मरवाही थाना के उप निरीक्षक गढ़वाल , मंच संचालक शिक्षक नागेंद्र सिंह , फोर्स भर्ती प्रशिक्षण एकेडमी मझगंवा के लालजी पडनवार और सुनीता सिंह, पीटीआई डाइट स्वप्निल, फिजिकल ग्राउंड के संजय कैवर्त्य समेत जुंबा डांस करने वाले शुभम पनिका और छत्तीसगढ़ लोक कला मंच के देवी सिंह की टीम को कार्यक्रम में उनके सहयोग के लिए पृथक से मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में जिला जीपीएम के एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने स्वागत उद्बोधन और आभार व्यक्त किया । जिले के एडीएम नम्रता डोंगरे , संयुक्त कलेक्टर आनंदरूप तिवारी, स्वीप नोडल कौशल तेंदुलकर, एसडीएम अमित बेक, डीएसपी दीपक मिश्रा, डीएसपी निकिता तिवारी, एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुर्रे, निरीक्षक नवीन बोरकर, निरीक्षक सौरभ सिंह, निरीक्षक सनीप रात्रे समेत पुलिस विभाग के थानों और ऑफिस के कर्मचारी भी बहुत संख्या में उपस्थित रहे और मैराथन में भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.