होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री श्याम कुमार सिदार, थाना प्रभारी गौरेला, पेंड्रा एवम् पुलिस बल के साथ गौरेला एवम् पेंड्रा के मुख्यमार्ग व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमति गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व हर्ष और उल्लास पूर्वक मनाएं पर जबरदस्ती किसी के ऊपर रंग न डालें, किसी प्रकार से विवाद न करें। शराब पीकर, तीन सवारी न चलें, होली त्योहार में कोई दुर्घटना न हो इस हेतु इसलिए वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर से चेक किया जायेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी था वाहन भी जप्त किया जाएगा।
होली पर्व में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। इस हेतु 20 पेट्रोलिंग वाहन एवम् शहरी/ बड़े ग्रामों में फिक्स पिकेट से चौकसी की जाएगी।
