-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने किया स्थैतिक निगरानी, बार्डर चेकपोस्ट एवम् कोटमी पुलिस चौकी का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने किया स्थैतिक निगरानी, बार्डर चेकपोस्ट एवम् कोटमी पुलिस चौकी का निरीक्षण


              पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने आज दिनांक 22/03/2024 को जिले के स्थैतिक निगरानी चेकपोस्ट खैरझिटी, मातीनदाई तथा कोटमी चौकी का निरीक्षण किया।  

              श्रीमती गुप्ता ने ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों से चेकिंग के बारे में जानकारी ली तथा हिदायत दी गई कि चेकिंग के दौरान पारदर्शिता बनी रहे, चुनाव प्रभावित करने वाली अवैध सामग्री का परिवहन न हो। चेकिंग किए जाने वाले वाहनों के रिकार्ड  रजिस्टर में लेख करने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। 

पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस चौकी कोटमी का आकस्मिक निरीक्षण कर चौकी परिसर की साफ सफाई का निर्देश दिया गया। चौकी परिसर के बाउंड्री हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव के तारतम्य में गुंडा तत्वों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.