-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल स्कूल बिरगहनी के विद्यार्थियों ने चांपी जलाशय का किया शैक्षणिक भ्रमण

मिडिल स्कूल बिरगहनी के विद्यार्थियों ने चांपी जलाशय का किया शैक्षणिक भ्रमण

रतनपुर -- भारत के मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि शिक्षा को व्यावहारिक व प्रकृति से जोड़ कर सिखाने से बच्चों का सर्वांगीण विकास सही होता है।इसी दिशा में कार्य करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी के प्रधान पाठक दिनेश कुमार पाण्डेय ने अपने विद्यार्थियों को चांपी जलाशय चपोरा में ले जाकर शैक्षणिक भ्रमण कराया। चांपी गेस्ट हाउस में सभी ने पहुंचकर पहले नास्ता किया। फिर गेस्ट हाउस को घुमकर देखा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलाब साहू प्राचार्य संकुल बछाली खुर्द व प्रमोद साहू शैक्षिक समन्वयक थे। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों को मनोरंजक खेल चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, चूड़ियां गिनने,फुग्गा फोड़,बाल पास की प्रतियोगिता कराई। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। तत्पश्चात दोपहर में स्वादिष्ट भोजन खिलाया गया।इसके बाद बच्चों को पंक्ति बद्ध लेकर  शिक्षकों ने चांपी जलाशय का भ्रमण कराया। दिनेश पाण्डेय ने जलाशय के निर्माण से लेकर बांध की उपयोगिता,लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।प्रमोद साहू ने भी मछली पालन व खेतों में सिंचाई के लिए बांध को बहुत उपयोगी बताया।बांध के चारों ओर सुरम्य पहाड़ियों ने सभी का मन मोह लिया। पेड़ पौधों के संरक्षण के साथ रोजगार की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने भी अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए की प्रश्न पूछे।जिसका सही उत्तर बताया गया। जंगल भ्रमण केबाद पुरस्कार वितरण किया गया। प्राचार्य गुलाब साहू ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों केलिए बहुत ही अच्छा आयोजन है। इसके लिए प्रधान पाठक को साधुवाद। दिनेश पाण्डेय एक उत्कृष्ट शिक्षक हैं जिनके कार्य से सभी प्रेरित होते हैं।बाल केबिनेट ने अच्छा सहयोग किया।इस कार्यक्रम में शिक्षक ओमप्रकाश जायसवाल,देव कुमार लास्कर, प्रमिला लास्कर, आनंद यादव, प्रकाश यादव, महिला स्व सहायता समूह के सदस्यगण व सभी विद्यार्थियों ने बहुत आनंद लिया। दिनेश पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.