-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

वैवाहिक परिचय 2024 के पत्रिका का विमोचन

वैवाहिक परिचय 2024 के पत्रिका का विमोचन 

रतनपुर --छत्तीसगढ़ सरयूपारीण ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन के वैवाहिक पत्रिका का विमोचन श्री सिद्धि विनायक मंदिर में मंडलेश्वर पंडित दिव्यकांत जी महाराज के कर कमल से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ब्राह्मण सभा द्वारा वर्ष भर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है ।उन्होंने इसे एक यज्ञ की संज्ञा दी तथा कहा कि आज के भौतिकवादी युग में लोगों के पास समय नहीं रहता ऐसे में विवाह योग्य व कन्या को आपस में मिलाना माता-पिता का बहुत बड़ा सहयोग करना है ।ब्राह्मण सभा के इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने सभा को साधु वाद दिया। ज्ञात हो कि ब्राह्मण सभा के द्वारा विगत 9 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । प्रचार सचिव दिनेश पाण्डेय ने बताया - विवाह जैसी जटिल समस्या को इस वैवाहिक पत्रिका से दूर करने का सफल प्रयास है। ब्राह्मण समाज के अभिभावक इससे लाभ ले सकते हैं।आज के इस विमोचन समारोह में अध्यक्ष बलराम पांडेय के अलावा राजेंद्र मिश्रा, संतोष शर्मा, ओमप्रकाश दुबे,दिनेश पांडेय शिवानंद पांडेय  उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.