-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

गरीब मजदूर वन भूमि अधिकार पट्टे की जमीन को अपनी पत्नी के नाम कराने वर्षों से परेशान पहुंचा जिला कार्यालय

गरीब मजदूर वन भूमि अधिकार पट्टे की जमीन को अपनी पत्नी के नाम कराने वर्षों से परेशान पहुंचा जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक मामला ग्राम पंचायत बम्हनी कोड़गार तहसील पेंड्रा के गरीब मजदूर गोकुल भैंना का है जिसके पिता धनसाय की मृत्यु की 2008में हो गई थी जिसके नाम वन अधिभोग के अधीन वन भूमि दिया गया था लेकिन उसकी मृत्यु होने के बाद उसका लड़का उस वन भूमि को अपनी पत्नी के नाम कराने के लिए सालों से भटक रहा हैं कहीं से कोई  उम्मीद नहीं दिखता मजदूर गरीब गोकुल को किसी ने पर्देश सचिव जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के पास जाने की सलाह दी जिसके बाद मजदूर जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में आकर अपनी सारी जानकारी दी मामले को सुनने के बाद इंटक प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी मजदूर गोकुल से सारी जानकारी लिखित में देने की बात कही जिसके बाद मजदूर ने अपनी शिकायत लिखित में दी शिकायत लेने के बाद इंटक प्रदेश सचिव इदरीश अंसारी ने d f o कुमार निशांत को फोन कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद d f o कुमार निशांत ने इंटक प्रदेश सचिव इदरीश अंसारी को पूरे दस्तावेज भेजने की बात कही जिसके बाद इंटक अध्यक्ष ने तत्काल सारे दस्तावेज को d f o कुमार निशांत को उनके वाट्सअप पर भेज दिया जिसके बाद d f o कुमार निशांत ने जल्द से जल्द मजदूर के मामले को निपटाने का आश्वासन दिया है सारी कार्रवाई तत्काल में होते देख मजदूर की आंखों में एक उम्मीद की किरण जागी है कि अब उसकी जमीन कहीं उसकी पत्नी के नाम हो सके वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए इंटक प्रदेश सचिव इदरीश अंसारी ने बताया कि मजदूर गरीब अपने बाप का इकलौता लड़का है और उसकी भी तबियत ठीक नहीं रहती है इसलिए वो अपने पिता के नाम की वन भूमि को अपनी पत्नी के नाम कराना चाहता है और वो काफी सालों से परेशान है लेकिन किसी ने उसे जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में भेजा है जहां पर मेरे द्वारा मामले की जानकारी d f o कुमार निशांत जी को दे दी गई है और उन्होंने मामले को जल्द से जल्द दिखवाने की बात कही है आगे इंटक अध्यक्ष ने बताया कि मजदूर को मेरे द्वारा बुधवार को बुलाया गया है जिसका एक आवेदन बना वन विभाग में लिखित में दिलवाया जायेगा इंटक का कार्यालय खुलने से मजदूर गरीब कोई भी हो उनको एक बड़ी राहत तो मिल रही है इसमें कोई शक नहीं है इंटक परिवार लगातार गरीब मजदूर किसान किसी की भी समस्या हो उनके साथ कंधे से कन्धा मिला कर खड़ा रहता है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.