-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मल्हनिया जलाशय में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मल्हनिया जलाशय में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित

जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश, स्वच्छता अभियान के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

      सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गौरेला विकासखंड के ग्राम देवरगांव स्थित मल्हनिया जलाशय में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण जागरूकता रैली एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की सहभागिता रही। जागरूकता रैली के माध्यम से जल के महत्व, जलस्रोतों के संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जलाशय एवं उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान संचालित कर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
जल जन सेवा संकल्प के अंतर्गत आयोजित इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाना तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जलस्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना है। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए नागरिकों से इन गतिविधियों में निरंतर सहयोग एवं सहभागिता की अपील की। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जनहितकारी गतिविधियों को गति देते हुए जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.