-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षकों ने निकाली ‘टेट मुक्ति रैली’, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों ने निकाली ‘टेट मुक्ति रैली’, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के तत्वावधान में मंगलवार, 25 अगस्त को शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में ‘टेट मुक्ति रैली’ निकाली। शिक्षक रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र सिरमौर को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव एवं संचालक लोक शिक्षण के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक मुकेश कोरी एवं तबरेज खान ने बताया कि प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, पदोन्नति एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूर्व सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन सहित सभी लाभ प्रदान करने की मांग की गई है।

इसके अलावा शिक्षक संवर्ग को केंद्रीय वेतनमान देने, वेतन विसंगति दूर करने, 13 फरवरी 2026 के राजपत्र में आवश्यक संशोधन करने तथा ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड प्रशिक्षण की व्यवस्था किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। मोर्चा पदाधिकारियों ने शासन से शिक्षकों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम में जिला संयोजक मुकेश कोरी, तबरेज खान, ब्लॉक संयोजक संजय नामदेव, राकेश चौधरी, तरुण नामदेव, गुलाब बंजारा, ऋषिकेश मिश्रा, ज्योति दुबे, स्मिता गोवर्धन, गुलाब दुबे, पूजा सेन, अनीता डेनियल, गिरिजा सिंह ठाकुर, राजकुमारी सोनी, कविता नामदेव, प्रवीण सोनी, चंदूलाल सिंह, प्रकाश रैदास, सुनील धृत लहरे, नरेश यादव, योगेश नायक, रामाधार यादव, मोतीलाल राठौर, मोहित राम रोहिणी, संजय गुप्ता, भुनेश्वर साहू, हंसराज भार्गव, लखन लाल साहू, राजेलाल नासरी, कृष्ण कुमार मार्को, सूरज बिसेन, प्रहलाद सिंह वाकरे, सुपेत मरावी, सत्यनारायण सोनी, छक्कन सिंह सलाम, विपिन अग्रहरि, लक्ष्मी शंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.