गौरेला पेंड्रा मरवाही, 8 अगस्त 2026/ ग्राम पंचायत लालपुर, विकासखंड गौरेला की श्रीमती नीलम राठौर के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। नीलम बताती हैं कि योजना की 30वीं किस्त की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई है। नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि से वे अपनी और परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में योगदान दे पा रही हैं। उनका कहना है कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें अपनी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करने में सहूलियत हो रही है। इससे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में उनकी भागीदारी के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है। नीलम के अनुसार, “महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का सबसे बड़ा लाभ यह है कि महिलाओं में अपने फैसले खुद लेने का भरोसा बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम महिला परिवार के लिए मजबूत आधार बन सकती है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़
