छत्तीसगढ़ के पर्यावरण एवं शिक्षाविद प्रो. डॉ. टीकाराम सारथी,"हसमुख"को उनके पर्यावरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज सेवा के लिए "पी एच एच डी मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन फरीदाबाद हरियाणा नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित *"ऑनरेरी प्रोफेसरशिप अवार्ड"* से सम्मानित किया गया है। डॉ. सारथी को *"एक्सीलेंस, इंटीग्रिटी और समाज के उत्कृष्ट सेवा"*के लिए प्रदान किया गया।
फाउंडेशन ने डॉ. सारथी को "ऑनरेरी प्रोफेसर" की उपाधि से भी नवाजा गया है। अवार्ड के साथ उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और मेडल भी भेंट किए गए।
पी एच एच डी मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा*शिक्षा, साहित्य,समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता है। "ऑनरेरी प्रोफेसरशिप अवार्ड" उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हों।
डॉ. सारथी के इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षक जगत और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।
