-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

चेतना अभियान के तहत ‘आओ संवारें कल अपना’ के सितारों का सम्मान

चेतना अभियान के तहत ‘आओ संवारें कल अपना’ के सितारों का सम्मान

यातायात जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेंद्र को मिला सम्मान

बिलासपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना अभियान’ के तहत ‘आओ सवेरे कल अपना’ अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सितारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में यातायात पुलिस बिलासपुर में पदस्थ शैलेंद्र को यातायात जागरूकता के क्षेत्र में लगातार लगन, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।

शैलेंद्र द्वारा आम नागरिकों, वाहन चालकों और विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके प्रयासों से लोगों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ाने में मदद मिल रही है।

सम्मान मिलने पर सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने शैलेंद्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही यातायात जागरूकता के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.