-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व स्तनपान सप्ताह: आंगनबाड़ी केंद्र पड़रिया में माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी

विश्व स्तनपान सप्ताह: आंगनबाड़ी केंद्र पड़रिया में माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पूरे विश्व में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 अगस्त को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पड़रिया में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताएं तथा शिशुवती माताएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर माताओं को जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा इसके बाद पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के महत्व की जानकारी दी गई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि माँ का दूध शिशु के लिए संपूर्ण एवं प्राकृतिक आहार है। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, कुपोषण का खतरा कम होता है तथा शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। साथ ही माताओं को भी स्तनपान से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए नियमित स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं ने स्तनपान से संबंधित जानकारी प्राप्त की और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए इसे अपनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.