-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पर्यटन विकास के प्रयासों की हुई सराहना

गौरेला पेंड्रा मरवाही

पर्यटन विकास के प्रयासों की हुई सराहना

*छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक एवं चेयरपर्सन ने किया राजमेरगढ़ पर्यटन स्थल का भ्रमण
 
 छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य एवं चेयरपर्सन नीलू शर्मा का आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें जिले की पर्यटन संभावनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करती जीपीएम पर्यटन कॉफी टेबल बुक भेंट की गई। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित विभिन्न पर्यटन गतिविधियों, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों के विकास तथा पर्यटन संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत प्रबंध संचालक एवं चेयरपर्सन ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का भ्रमण कर वहां पर्यटन समितियों द्वारा संचालित गतिविधियों, पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता का अवलोकन किया।
           भ्रमण के दौरान पर्यटन समितियों के प्रतिनिधियों ने पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे नवाचारों, स्थानीय रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसहभागिता आधारित पर्यटन मॉडल की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें पर्यटन विकास की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया।भ्रमण उपरांत प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने जिले में पर्यटन संवर्धन एवं विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से पर्यटन को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने पर्यटन समितियों को भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण, पर्यटक-अनुकूल एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों का संचालन निरंतर जारी रखने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.